Anushka-Virat के मांदिर पर जाने पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया रिएक्शन, कहा- लोग बदल जाते हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शनिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पहुंची थीं। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का दर्शक करके पूजा-अर्चना की। दोनों सुबह 4 बजे के भस्म आरती में भी शामिल हुए थें जिस दौरान दोनों करीब एक घंटे से अधिक समय तक नंदी हाल में बैठकर आरती किए और भगवान का आशीर्वाद लिया था। वहीं फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को ट्विटर पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की यात्रा की खबर पर प्रतिक्रिया दी।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों को भक्ति में डूबे हुए देखा गया था। वहीं क्रिकेटर के गले में रुद्राक्ष की माला के साथ माथे पर चंदन का टिका लगा हुआ है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आया था। जिसपर अब फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन भी सामने आया, निर्देशक ने अपने ट्विटर हैंडल से विराट-अनुष्का के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा करने का एक वीडियो शेयर करते हुए अपने विचार भी प्रकट किया है।

यह वीडियो शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा कि मुझे याद है कि कई ट्वीट करने वालों ने एक युवा विराट कोहली को तब ट्रोल किया था जब उन्होंने मजाक में कहा था ‘क्या मैं पूजा पाठ टाइप जैसा दिखता हूं’। लोग बदल जाते हैं। और यह बहुत अच्छी बात है। क्योंकि परिवर्तन सार्थक जीवन का दूसरा नाम है। विवेक के ट्वीट में विराट को सात साल पहले हुई आलोचना का जिक्र भी किया था। यह टी20 विश्व कप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ जब एक रिपोर्टर ने विराट से पूछा कि क्या वह दबाव की स्थिति में खुद को शांत करने के लिए ‘पूजा-पाठ’ करते हैं। विराट ने कहा था, क्या मैं ऐसा दिखता हूं जैसे मैं प्रार्थना और पूजा करता हूं ?

इसी बीच विवेक द्वारा शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें विराट कोहली को दिखाया गया है और अनुष्का शर्मा अन्य भक्तों के साथ मंदिर के अंदर देखा जा सकता है। वह इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के एक दिन बाद शनिवार सुबह मंदिर गए थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *