WPL: आकाश चोपड़ा कहते हैं कि हरमनप्रीत कौर को खरीदना MI के लिए खास उपलब्धि

WPL की शुरुआती होने जा रही हैं, जहाँ टीमें अपने खिलाडियों को तैयार कर रही हैं। अलग अलग खिलाडियों की कीमत अलग हैं, वहीं इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का यह मानना है कि महीने की शुरुआत में खिलाड़ियों की नीलामी हुई और उस दौरान मुंबई इंडियंस ने भारत महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह खिलाडी उनके लिए बहुत खास है, जो टीम में अच्छा प्रदर्शन करने वाली हैं।

आकाश चोपड़ा को लगता है कि कप्तान हरमनप्रीत कौर खास उपलब्धि हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस का मंत्र रहा है शीर्ष-गुणवत्ता वाले कप्तान में निवेश करके अच्छा प्रदर्शन करना है। अगर हम पुरुषों की टीम को देखते हैं, तो उन्होंने हमेशा कप्तानों पर निवेश किया है। जब वे रोहित शर्मा को लेकर आए, तो उनसे MI टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद की गई थी। उन्होंने कुछ शानदार अभियान चलाए और पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

जियोसिनेमा के एक शो पर चोपड़ा ने कहा इसी तरह जब मैं महिला टीम को देखता हूं, तो वह उसी सिद्धांत का पालन करना चाहते हैं साथ ही वह सर्वश्रेष्ठ कप्तान को ही चाहते हैं। साथ ही महिला क्रिकेट में इस समय सबसे अच्छा कप्तान कौन सा खिलाडी है? यह हरमनप्रीत कौर ही हैं, अन्य खिलाड़ियों में भविष्य के अच्छे कप्तान बनने की क्षमता है, लेकिन इस समय हरमनप्रीत कौर हैं। आखिरकार MI ने उन्हे खरीद लिया और मेरे अनुसार यह एक बड़ी उपलब्धि है।

WPL का पहला सीजन 4 से 26 मार्च तक मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है और मुंबई टूर्नामेंट में शुरुआत चार मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स से करने वाली है। इसके अलावा चोपड़ा ने यह भी बताया है कि मुंबई के पास ज्यादा स्पिनर नहीं है, यही एकमात्र चीज उनके खिलाफ है। दूसरी चीजे काफी अच्छी हैं। राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, देविका वैद्य और पूनम यादव भारतीय स्पिनरों में से हैं जो अब उपलब्ध हैं, लेकिन इस ग्रुप से कोई भी टीम में नहीं, इसलिए शायद यहीं पर उनकी स्काउटिंग का परीक्षण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *